योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन चार नवम्बर से

भास्कर समाचार सेवा
इटावा। स्वामी बाबा रामदेव महाराज के योगमय व संस्कारमय भारत के निर्माण के संकल्प को पूर्व करने के किये कार्य कर रहे भारत स्वाभिमान एंव पंतजलि योग समिति हरिद्वार की इटावा इकाई द्वारा 25 दिवसीय सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 4 नवम्बर से 28 नवम्बर तक शिव मंदिर फ्रेंड्स कालोनी पर प्रातः 6 से 9 बजे तक किया जाएगा, जिसमे 2 घण्टे योगाभ्यास व एक घण्टा बौद्धिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसी के साथ सांयकाल 5 से 6 बजे तक बौद्धिक कक्षाएं चलेंगी। इसके अतिरिक्त एक योग शिविर रामजानकी मन्दिर भर्थना में भी उक्त समय मे संचालित होगा।
उक्त बात पंतजलि योग समिति इटावा प्रभारी पीडी राही व भारत स्वाभिमान इटावा प्रभारी गौरव पाठक ने पाठक कम्प्लेक्स में प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने कहा उक्त योग शिविर के लिए भारत स्वाभिमान पंतजलि योग समिति के फ्रेंड्स कालोनी व हर्ष नगर स्थित कार्यालय में रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। शिविर में प्रतिभाग करने वालों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा जिसका प्रयोग योग की कक्षाएं चलाने में कर सकते हैं। आने वाले समय मे इस तरह के योग शिविर जनपद की विभिन्न तहसीलों में भी आयोजित किये जायेंगे। प्रेसवार्ता में सोशल मीडिया प्रदेश प्रभारी सुधांशु, पंतजलि योग समिति के सह प्रभारी अरविंद चौधरी, भारत स्वाभिमान मंच के सह प्रभारी केशव सिंह मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...