पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मिले अमित भारद्वाज

दीपावली की शुभकामनाओं के आदान प्रदान और राजनीतिक हालात पर हुईं चर्चा”
भास्कर समाचार सेवा

गुरूग्राम। गुरूग्राम कांग्रेस नेता अमित भारद्वाज ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से शनिवार को उनके आवास पर मुलाकात की। जिसमें दोनों नेताओं के बीच दीपावली की शुभकामनाओं के आदान प्रदान के साथ साथ राजनीतिक और चुनावी समीकरणों को लेकर चर्चा हुई। उल्लेखनीय है कि इस समय आदमपुर उपचुनाव में सघन चुनाव प्रचार चल रहा है और स्थानीय निकाय चुनाव भी आने वाले हैं। इसके बाद मेयर और पार्षदों के चुनाव होंगे। लिहाजा यह समय राजनीतिक रूप से हरियाणा और विशेषकर गुरुग्राम में बहुत महत्वपूर्ण है। अमित भारद्वाज ने इससे पहले भी किसान कांग्रेस महासचिव के रुप में पार्टी के लिए परिश्रम किया है। श्री हुड्डा से मिलने के बाद अमित भारद्वाज ने कहा कि उन्होंने
आज हरियाणा के अभूतपूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा को दीपावाली पर शुभ दिपावली के प्रतीक भगवान गणेश जी की प्रतिमा सप्रेम भेंट की। उनके दिल्ली स्थित निवास पर जाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी और हुडा साहब ने भी दिपावली पर्व पर गर्म जोशी के साथ आशीर्वाद दिया और मुंह मीठा कराकर शुभकामना दी। इस अवसर पर उनके साथ कुलराज कटारिया, आज़ाद मैंबर, तेजपाल भारद्वाज, धर्मेंद मिश्रा आदि सभी साथी मौजूद

खबरें और भी हैं...