
भास्कर समाचार सेवा
मेरठ। लोग दीपावली का पहला दीया, भारत मां तथा देश के शहीदों को समर्पित करें, इसी उद्देश्य से सामाजिक संस्था द ग्रोइंग पीपल द्वारा शर्मा नगर के पार्क में ‘राष्ट्र आराधन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग संपर्क प्रमुख अरुण जिंदल मुख्य अतिथि रहें।
कार्यक्रम में फूलों से भारत का नक्शा बनाया गया, जिस पर संस्था के सदस्यों तथा शर्मा नगर वासियों ने अपना-अपना दीपावली का पहला दीया जलाया तथा भारत माता की आरती की। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग संपर्क प्रमुख अरुण जिंदल ने कहा, ऐसे कार्यक्रमों से लोगों में देशभक्ति का संचार होता है। राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना जागृत होती है। ग्रोइंग पीपल की अध्यक्षा अदिति चंद्रा ने कहा, पटाखों से बहुत ज्यादा प्रदूषण होता है, उन्होंने सभी से अपील की कि बिना पटाखों का इस्तेमाल किए हंसी खुशी के साथ सुरक्षित दीपावली मनाएं। कार्यक्रम में मनमोहन ढल, अंकुर गगनेजा, पुनीत मिगलानी, भीष्म शर्मा, सतीश भटियानी, आशा बुआ, रचित गुलाटी, रोहन, दीनबंधु गुलाटी, अनिल दुग्गल, पूजा मेहरा तथा सागर आदि उपस्थित रहें।














