
भास्कर समाचार सेवा
साहिबाबाद। थाना टीला मोड़ क्षेत्र भारत सिटी कालोनी में चौथी मंजिल से एक महिला ने कूद कर आत्महत्या कर ली। आत्म हत्या का कारण अभी पता नहीं चला है
जानकारी के अनुसार प्रिया गुप्ता पत्नी महेश चंद्र गुप्ता (पुत्र शुभम अजय किशोर) एस दो 403 भारत सिटी में रहते हैं। बुधवार की सुबह 8:45 के लगभग प्रिया गुप्ता ने अपने फ्लैट के पास के खाली फ्लैट की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला लगभग 12 साल से मानसिक बीमारी से ग्रसित थी। सीओ बॉर्डर पूनम मिश्रा ने बताया कि सुबह 10:15 बजे के लगभग पुलिस को सूचना मिली थी कि भारत सिटी में एक महिला ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने घटना का मुआयना कर परिवार से जानकारी एकत्रित की तो पता चला कि वह मानसिक रूप से कमजोर थी।
इस मामले में परिवार ने पुलिस से कानूनी कार्रवाई न करने की लिखित तहरीर दी है।














