
भास्कर समाचार सेवा
मथुरा। स्पोर्ट्स स्टेडियम गणेशरा मे शिवराम की द्वितीय पुण्य स्मृति में ख़िताबी कुश्ती दंगल का आयोजन सोनू पहलवान द्वारा किया गया। जिसमे तमाम पहलवानों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर दर्शकों की जमकर तालिया बटोरी कुश्ती दंगल का शुभारंभ पूर्व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, भारत केसरी देवेंद्र पहलवान द्वारा दो पहलवानों के हाथ मिलवाकर किया और विचार व्यक्त करते हुए कहा कि युवा मल्लविद्या पर ध्यान केंद्रित करें जिससे ब्रज की प्राचीन परम्परा कायम रहे सहयोग के लिए वह हमेशा हाजिर हैं। सचिन पहलवान ब्रज केसरी, अंकित पहलवान मथुरा केसरी, दीपक पहलवान ब्रज कुमार केसरी, मनोज छलिया ब्रजबाल केसरी, अरुण जिला भीम केसरी, देवेंद्र पहलवान जिला बाल केसरी चुने गए। विजेता पहलवानों को आयोजक सोनू पहलवान ने नकत धन राशि, गुर्ज, प्रमाण पत्र देकर और मैडल पहनाकर सम्मनित किया। इस अवसर पर आरएसएस मथुरा के विभाग प्रचारक अरुण, पंजक कृष्ण महाराज, राजकुमार पहलवान, जनार्दन पहलवान, डॉ कन्हैया लाल , भगवान सिंह पहलवान, राहुल पहलवान आदि मौजूद रहे।














