बारूद गिरने से लगी आग तीन घर हुए खाक दो लोग घायल

भास्कर समाचार सेवा

इटावा महेवा
थाना बकेवर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अंदावा के मजरा मड़ैया में दीवाली की रात को बारूद गिरने से तीन लोगों के घर जलकर राख हो गये वहीँ कई लोगों के घर के बाहर पड़े छप्पर भी जल गये वहीँ आग में दो युवक भी झुलस गये व एक भैंस भी जलकर घायल हो गयी ।
प्राप्त विवरण के अनुसार दीवाली की रात करीब साढ़े आठ बजे गाँव निवासी हीरालाल पुत्र टीकाराम के छप्पर पर बारूद गिरने से आग लग गयी वहीँ बिजली का तार भी टूटकर भांजे के ऊपर गिरा जिससे भांजा हरिसिंह करेंट के चपेट में आकर घायल हो गया । वहीँ गांववासी बृजबिहारी पुत्र जीवाराम व शिवकुमार पुत्र कडोरे के घर भी जल गये वहीँ पास में अन्य दो लोगों के पड़े छप्पर भी जल गये ।
वहीँ आग की चपेट में आकर ग्रामीण डीलक्स पुत्र रामप्रकाश भी घायल हो गया तथा हीरालाल की भैंस भी झुलस गई ।
आग की सूचना पर ग्राम प्रधान चरन सिंह यादव , एस ओ बकेवर विद्यासागर सिंह ,चौकी प्रभारी बराउख मंगल सिंह ,महेवा प्रशांत कुमार यादव ,पी आर वी की टीम आदि पहुँची वहीँ फायरब्रिगेड की गाड़ी ने पहुँचकर ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया । ग्रामीणों ने शासन -प्रशासन से गरीबो को उचित मुआवजा दिलवाने की माँग की है ।

खबरें और भी हैं...