
भास्कर समाचार सेवा
रोहतक| सुमित कक्कड़ के नेतृत्व में सैकड़ों गोहाना निवासी गोहाना में सीसीटीवी कैमरों की मांग को लेकर वीरवार को सांसद रामचंद्र जांगड़ा से उनके महम स्थित निवास पर मिले और सांसद से मांग की महम की तर्ज पर गोहाना में भी सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं महम में सीसीटीवी कैमरे लगने से अपराध बहुत कम हो गए है इसलिए गोहाना भी आपका क्षेत्र है सांसद जांगड़ा ने सभी गोहाना वासियों के सामने ही सीसीटीवी लगवाने की घोषणा की | रामचंद्र जांगड़ा ने तुरंत आईजी रोहतक ममता सिंह से बात करके उन्हे गोहाना में सीसीटीवी के लिए लोकेशन तय करने को कहा और जल्द से जल्द सीसीटीवी कैमरे लगवाने की बात कही |
सांसद जांगड़ा ने कहा भाजपा सरकार का उद्देश्य है की प्रदेश को भय और भ्रष्टाचार मुक्त किया जाए इसलिए सभी शहरों में सीसीटीवी लगने बहुत जरूरी है सभी गोहाना वासियों ने सांसद जांगड़ा की इस कार्य के लिए जबरदस्त सराहना की और उन्हे विकास पुरुष कहा गोहाना वासियों ने कहा की सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने पहले भी गोहाना में करोड़ों रुपए के विकास कार्य करवाए थे और सीसीटीवी की घोषणा करके गोहाना को अपराध मुक्त करने का बहुत बड़ा कार्य किया है गोहाना से मिलने वालों में सुमित कक्कड़ पार्षद अंजू कालड़ा,बलजीत डांगी,रमेश परुथी,नरेंद्र कुमार पूर्व पार्षद विजय निनानिय।
गणमान्य व्यक्ति प्रदीप वाधवा , जय देव देशवाल,सुरेंद्र कालड़ा, के सी शर्मा,श्याम मेहता,पंकज पसरीजा, व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे














