आदमपुर के हितों की लड़ाई लड़ने वाले किसान पुत्र कुरड़ा राम ही विधायक पद के असली हकदार: सुनैना चौटाला

भाष्कर समाचार सेवा

रोहतक /आदमपुर। इनेलो महिला प्रकोष्ठ की प्रधान महासचिव सुनैना चौटाला ने आदमपुर उप-चुनाव में वीरवार को पार्टी उम्मीदवार कुरड़ा राम नंबरदार ने लिए प्रचार किया। उन्होंने गांव बगला, घुड़साल और झिड़ी समेत आधा दर्जन गावों में प्रचार किया। इस दौरान सभी गावों में इनेलो नेत्री का जोरदार स्वागत किया गया और लोगों की भारी संख्या में भीड़ जुटी, खासकर महिलाएं और युवा बेहद उत्साहित और जोश में दिखे।
इनेलो महिला प्रकोष्ठ की प्रधान महासचिव सुनैना चौटाला ने वीरवार को प्रचार के दौरान गांवों के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने तीन काले कृषि कानूनों को लागू कर किसान कौम को खत्म करने और उनकी जमीनों को पूंजीपतियों को बेचने मे कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी लेकिन इन कानूनों के खिलाफ पूरे देश का किसान लामबंद हुआ और आंदोलन को मजबूती देने के लिए अपने विधायक पद से इस्तीफा देकर उनका साथ दिया ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने। आज भी आदमपुर के किसान अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं और भाजपा उम्मीदवार को उनकी कोई परवाह नहीं है। आज हमें इस बात पर विचार करना बेहद आवश्यक है कि ये उप-चुनाव आदमपुर की जनता पर क्यों थोपा गया। कुलदीन बिश्रोई ने इस्तीफा महंगाई, बेरोजगारी, अव्यवस्था, किसानों को खाद न मिलने के मुद्दे पर नहीं दिया है। कुलदीप बिश्रोई ने यह इस्तीफा सिर्फ खुद को और उनके बेटे भव्य बिश्रोई को ईडी और इनकम टैक्स से बचाने के लिए दिया है। कुलदीप बिश्रोई ने विधायक रहते एक बार भी आदमपुर की समस्या को विधान सभा में नहीं रखा यह सब ऑन रिकार्ड है। आज इस बात का प्रदेश के सभी लोगों को पता चल चुका है कि भूपेंद्र हुड्डा ने बाहरी उम्मीदवार जय प्रकाश को इसलिए उप-चुनाव में खड़ा किया है ताकि भाजपा को जिताया जा सके। कांग्रेस के उम्मीदवार जय प्रकाश को आदमपुर की जनता से कोई लेना देना नहीं है वो 2009 में चुनाव लडऩे के बाद कभी आदमपुर नहीं आया और इस चुनाव के बाद भी नहीं आऐगा। आज आदमपुर की जनता को यह सोचना पड़ेगा कि उनके हितों की लड़ाई लड़ने वाले किसान पुत्र कुरड़ा राम, जो विधायक बनने के असली हकदार हैं, को वोट देना है या किसान विरोधी कांग्रेस और भाजपा को वोट देना है।

खबरें और भी हैं...