पीएम मोदी की स्वतंत्र विदेश नीति का दुनिया में बज रहा डंका:- केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा

भास्कर समाचार सेवा

बुलंदशहर। जनपद के सिकंदराबाद स्तिथ इंडस्ट्रीज एरिया में एक निजी कार्यक्रम में बीजेपी नेता राजपाल सिंह लोधी के आवास पर पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा का समर्थको ने फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया। निजी कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा पीएम मोदी की स्वतंत्र विदेश नीति का आज दुनिया में डंका बज रहा है रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने भी पीएम मोदी की विदेश नीति की अंतरराष्ट्रीय मंच पर तारीफ की है उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का अपेक्षित विकास हो रहा है भाजपा की कथनी और करनी में अंतर नहीं है भाजपा ने जो कहा वह कर दिखाया उन्होंने कहा कि देश को गड्ढा मुक्त बनाने की कवायद जारी है हालांकि कुछ क्षेत्रों में अभी गड्ढे हैं वहां भी सरकार गड्ढों की मरम्मत करने और जर्जर मार्गो को दुरुस्त कराने में जुटी है उन्होंने कहा कि बुलंदशहर दिल्ली नोएडा के करीब होने और एनसीआर का हिस्सा होने के कारण बुलंदशहर में विकास की अपार संभावनाएं हैं उत्तर प्रदेश सरकार बुलंदशहर में भी विकास की अनेक योजनाओं को लाकर उन्हें क्रियान्वित करने जा रही है उन्होंने कहा कि बुलंदशहर में शीघ्र कल्याण सिंह मेडिकल कॉलेज की स्थापना होने से अब बुलंदशहर में चिकित्सा शिक्षा भी मेडिकल स्टूडेंट्स को उपलब्ध हो सकेगी। इस मौके पर राजपाल सिंह लोधी सुनील लोधी सतपाल सिंह सुरेंद्र सिंह डा कमल सिकंदराबाद केपी सिंह धर्मेंद्र सिंह नीरज लोधी सभासद राजेंद्र सिंह रोहतास सिंह समेत समाज के प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...