31 अक्टूबर को आदमपुर आयेंगे अरविंद केजरीवाल : डॉ. सुशील गुप्ता

भास्कर समाचार सेवा
रोहतक/आदमपुर। अरविंद केजरीवाल 31 अक्टूबर को आदमपुर में आएंगे। वे बालसमंद में रोड शो करेंगे। इसको लेकर आम आदमी पार्टी केकार्यकर्ता जोरदार तैयारी कर रहे हैं। ये बात आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी औरराज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने कही। वे शनिवार को आम आदमी पार्टी के मुख्यचुनाव कार्यालय में प्रेस वार्ता कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पहले दिल्ली और अब पंजाब में जनताको फ्री बिजली, अच्छे स्कूल और अच्छी चिकित्सा व्यवस्था देनेका काम किया है। वहीं कांग्रेस पार्टी आदमपुर की जनता को फ्री बिजली के नाम परझूठे वादे कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस के नेताओं की नियत अच्छी हैतो पहले वे यहां से चंद किलोमीटर दूर राजस्थान के लोगों को फ्री बिजली की सुविधादेने का काम करें।

आप प्रभारी डॉ. सुशील गुप्ता ने दूसरी महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहाकि आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब में ओल्ड पेंशन योजना लागू की है। जहां जहांआम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, वहीं आम आदमी पार्टी ओल्ड पेंशन योजनालागू करने का काम करेगी।

आदमपुर के हर गांव के लिए अलग घोषणा पत्र जारी किया

आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रभारी डॉ. सुशील गुप्ता ने आदमपुर के सभी 55गांव में से प्रत्येक गांव की समस्याओं के अनुसार अलग घोषणा पत्रजारी किया। उन्होंने कहा कि कुलदीप बिश्नोई यहां दो दशक से भी ज्यादा समय तकविधायक रहे हैं। उन्हें यहां की समस्याओं का नहीं पता। आम आदमी पार्टी के एक एकगांव की समस्याओं को देखते हुए घोषणा पत्र जारी किया और कहा कि सतेंद्र सिंहविधायक बनकर एक एक गांव की समस्या दूर करेंगे।

आज आदमपुर के हर घर और हर गांव तक पहुंचेंगे आप कार्यकर्ता

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा आम आदमी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ताशनिवार शाम को शाम 5 बजे से हल्के के 55 गांवोंके हर घर तक पहुंचने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की विचारधाराको एक एक घर और एक एक व्यक्ति तक ले जाने का काम करेंगे। वहीं उन्होंने कहा किबीजेपी और कांग्रेस के पास इतने कार्यकर्ता नहीं हैं। उन्होंने कहा कि व्यवस्थापरिवर्तन के लिए और ईमानदार सरकार और व्यवस्था के लिए आम आदमी पार्टी एक एक घर औरएक एक व्यक्ति तक पहुंचने का काम करेगी।

वरिष्ठ नेता डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि आम आदमी पार्टी आदमपुर की जनताके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि आदमपुर के 55 गांवों कीसमस्याओं को जानकर घोषणा पत्र तैयार किया गया है। आम आदमी पार्टी जनता के साथ खड़ीहै। वहीं जनता तक आम आदमी पार्टी का संदेश पहुंचाने के लिए अपने आम में सबसे अलगडोर टू डोर कैंपेन चलाया जाएगा। बीजेपी और कांग्रेस तो अहंकार में डूबी हैं। आमआदमी पार्टी के कार्यकर्ता एक एक व्यक्ति तक पार्टी की नीतियां पहुंचाने का कामकरेंगे।

खबरें और भी हैं...