आस्थमा के मरीज की हार्ट अटैक से मौत

भास्कर समाचार सेवा

उदी/बढ़पुरा। इटावा से एक वृद्ध अपनी पत्नी व बेटे के साथ ग्वालियर पैसेंजर ट्रेन मे बैठकर भिंड जा रहे थे। कि तभी रास्ते में अचानक वृद्ध को हार्ट अटैक आ गया। और पत्नी की चीखपुकार सुनकर यात्रियों ने वृद्ध को थाना बढ़पुरा क्षेत्र के अंतर्गत बने उदी मोड रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर ऐंबुलेंस से इलाज के लिए इटावा जिलाअस्पताल भेज दिया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक़ मध्यप्रदेश जिला भिंड के ग्राम पावई निवासी वीरेंद्र सिंह (60) अपनी पत्नी व बेटे राहुल के साथ इटावा स्टेशन से ग्वालियर पैसेंजर ट्रेन में बैठकर अपने गांव पावई जा रहे थे। तभी उदी मोड स्टेशन से पहले वीरेंद्र को हार्ट अटैक आ गया। पति को बेहोश देख पत्नी चीख चीख कर रोने लगी। इतने में ट्रेन के डिब्बे में बैठे यात्री एकत्रित हो गए। और ट्रेन के उदी मोड स्टेशन पर पहुंचने पर वृद्ध को यात्रियों ने ट्रेन से नीचे उतारकर ऐंबुलेंस द्वारा इलाज के लिए इटावा जिलाअस्पताल भेज दिया। जहां डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। वहीं बताया जा रहा है कि मरने वाले वृद्ध आस्थमा के मरीज थे। सायद उसी के कारण उन्हें हार्ट अटैक आ गया। जिससे उनकी मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...