
भास्कर समाचार सेवा
शिकोहाबाद। जे.एस. विश्वविद्यालय के अंतर्गत इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज नर्सिंग के समस्त छात्र छात्राओं द्वारा दिनांक 10 नवंबर को विश्व टीकाकरण दिवस का आयोजन किया गया जिसमें विश्वविद्यालय के पास ही गांव नगला ग्वालियर में विश्व टीकाकरण दिवस का आयोजन और जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नर्सिंग के समस्त छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लिया।
विश्वविद्यालय के महानिदेशक डॉ. गौरव यादव तथा नर्सिंग विभाग के प्रधानाचार्य श्री राम अवतार त्यागी की अध्यक्षता में कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मौके पर रविकांत त्यागी, इंद्रेश गुप्ता,मुकेश कुमार, अभिषेक यादव, संदीप यादव, डॉ सुखेन्द्र यादव , शालिनी, दीक्षा यादव आदि शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे । तथा कार्यक्रम का संचालन रवि कांत त्यागी और इंद्रेश गुप्ता ने किया।














