
भास्कर समाचार सेवा
मुरादनगर। अवैध मिट्टी खनन माफियों पर शिकंजा कसने के लिए खनन अधिकारी ने जंगल में छापामारी कर मिट्टी का अवैध खनन कर रहे दो लोग को मिट्टी के डंपर सहित दबोच लिया। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि खनन अधिकारी सन्नी कौशल ने गांव हुसैनपुर के जंगल में मिटटी का अवैध खनन कर रहे गाव मिल्क दुहाई निवासी प्रवीन माफिया के मिट्टी के डंपर को कब्जे में लेकर दो लोगों हिरासत में लिया है।













