
दो दिन व्यतीत हो जाने के उपरांत भी शिकोहाबाद पुलिस ने गाडी बरामदगी का कोई सुराग हासिल नहीं कर पाया
पूर्व अध्यक्ष की गाड़ी की यथाशीघ्र बरामदगी के लिये अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम को सोपा
भास्कर समाचार सेवा
शिकोहाबाद । रेवेन्यू वार एसोशियेशन के पूर्व अध्यक्ष सुभाष चन्द्र यादव की चार पहिया गाडी ब्रीजा विटारा सफेद कलर नम्बर U.P 83 AS 7495 दिनांक 6 / 7 नवम्बर की रात को उनके दरवाजा से चोरी हो गई। जिसकी एफ.आई.आर 874 / 2022 थाना शिकोहाबाद में 07 नवम्बर को दर्ज हो गई। दो दिन व्यतीत हो जाने के उपरांत भी गाडी की बरामदगी के सम्बन्ध में कोई सुराग पुलिस के हाथ न लगने से अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त हो गया। ब्रजेश चन्द्र यादव एड0 की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई जिसमें राहुल यादव सीनियर एड0 ने कहा कि पुलिस का इकबाल खत्म होने से अपराधी बेखोप हो रहे हैं आये दिन अधिवक्ताओं के साथ घटनायें घटित होती रहती है यदि पुलिस संवेदनशीलता से अधिवक्ता से साथ हुई घटना पर कार्यवाही करे तो अपराधी अधिवक्ताओं के साथ घटना घटित नही कर पायेगा। कृष्ण औतार यादव एड0 ने कहा कि गाडी चोरी हुये दो दिन व्यतीत हो जाने के उपरांत भी शिकोहाबाद पुलिस ने गाडी बरामदगी का कोई सुराग हासिल नहीं कर पाया है यह स्थिति बेहद खेदजनक है। बैठक के उपरांत अधिवक्ताओं ने नारेबाजी कर जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन शिवध्यान पांडे एसडीएम को सोपकर माँग की कि यथाशीघ्र गाडी की बरामदगी नही हुई तो रेवेन्यू वार आन्दोलन के लिए मजबूर होगी जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस मौके पर ब्रजेश चन्द्र यादव , कृष्ण औतार यादव , राहुल यादव , कपिल श्रीवास्तव , योगेन्द्र यादव उर्फ बंटी , उम्मेदबाबू , सुभाष चन्द्र , महेश कुलश्रेष्ठ , के0 पी0 सिंह , राजेश , सर्वेश सिंह , राघवेन्द्र , सुनील श्रीवास्तव ,प्रदीप यादव , राजेन्द्र , दिनेश यादव , सोमेन्द्र वघेल , राजीव उर्फ वेवी , जितेन्द्र सिंह , कमलेश राजपूत , पंकज वघेल , रवीन्द्र राजपूत , अनिल , आलोक श्रीवास्तव , बी.एस. चौहान , पवन , विनोद , शिवकुमार शर्मा आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।













