
भास्कर समाचार सेवा
मुरादनगर। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और उत्तर-प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह के निर्देशानुसार पूरे उत्तर-प्रदेश में गन्दगी हटाओ झाड़ू चलाओ अभियान चलाया जा रहा है जिसमें प्रदेश की जनता का भरपूर सहयोग व समर्थन मिल रहा है। नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 22, में गन्दगी हटाओ झाड़ू चलाओ पद यात्रा निकाल जन संपर्क किया गया । मुजीब सैफ़ी, ने कहा कि यदि मुरादनगर नगरपालिका में आम आदमी पार्टी आती है तो नगरपालिका को भ्रष्टाचारमुक्त कर सभी सरकारी योजनाओं को जनता तक पहुँचाया जायेगा, के नगर अध्यक्ष इकराम अंसारी ने कहा कि गन्दगी हटाओ झाड़ू चलाओ पद यात्रा नगरपालिका के सभी वार्डो ने निकाली जायेगी और जनता को जागरूक करने का काम जारी रेहगा,इस पद यात्रा में विधानसभा प्रभारी महेश त्यागी,मुजीब सैफ़ी,इकराम अंसारी,वार्ड नम्बर 22 ,से भावी प्रत्याशी रिज़वान ख़ान,बिट्टू त्यागी,मोहम्मद अजीम,मोहम्मद महराज,गुलशेर अंसारी,तहसीन शेख़,यामीन अंसारी,सलीम अंसारी,आरिफ़ उर्फ़ कल्लू,सरफ़राज अंसारी,अफ़ज़ल ख़ान,आसिम अंसारी,हामिद ख़ान,शहज़ाद ख़ान,क़ादिर हुसैन,इमरान काजी आदि उपस्थित रहे।













