
भास्कर समाचार सेवा
रोहतक। जिला एवं सत्र न्यायाधीशराकेश कुमार यादव तथा सीजेएम राजेश कुमार यादव के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवाप्राधिकरण द्वारा हक हमारा भी तो है कानूनी जागरूकता व साक्षरता कार्यक्रम के तहतस्थानीय लखीराम अनाथालय एवं गांधी नगर स्थित अर्पण शिक्षण संस्थान में कार्यक्रमआयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों के अधिकारों व उनके हितों की रक्षा केलिए बनाये गये कानूनों के बारे में प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता एवं टीम सदस्यों नेजानकारी दी। प्राधिकरण की कोर टीम ने कहा कि प्रत्येक बच्चेको स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा हासिल करने का अधिकार है।उन्होंने बच्चों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदमों की जानकारी भी उन्होंने कहाकि बच्चें देश का भविष्य है तथा इनके सर्वांगिण विकास के लिए मूलभूत सुविधाएंआवश्यक है। हमें विश्व में हिंसा मुक्त व सदभावना से भरा माहौल बच्चों को उपलब्धकरवाना है ताकि वे अच्छे नागरिक बनकर देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देसके। सभी नागरिक बच्चों के अधिकारियों की रक्षा के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चलें।













