केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल कार्यालय का विज्ञान भवन पहुंचकर निरीक्षण किया:- सांसद रामचंद्र जांगड़ा

भास्कर समाचार सेवा

दिल्ली। सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने वीरवार को नई दिल्ली में हिंदी राजभाषा संसदीय समिति के अंर्तगत आने वाले केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल कार्यालय का विज्ञान भवन पहुंचकर निरीक्षण किया और अधिकारियों को विभागीय कार्य हिंदी में करने के लिए निर्देशित किया इसके बाद सांसद जांगड़ा केंद्रीय कार्यालयों के निरीक्षण हेतु दक्षिण भारत के 5 दिवसीय आधिकारिक दौरे पर रवाना हो गए सांसद जांगड़ा वीरवार शाम को नई दिल्ली से हैदराबाद पहुंचेंगे इस दौरान वे संसदीय हिंदी राजभाषा के अंर्तगत आने वाले सरकारी विभाग कार्यालयों का निरीक्षण करेंगे 2 दिन हैदराबाद कार्यालयों के निरीक्षण के बाद गोवा पहुंचेंगे और सरकारी केंद्रीय कार्यालयों का निरीक्षण करेंगे गौरतलब है की सांसद रामचंद्र जांगड़ा हिंदी राजभाषा संसदीय समिति के संयोजक है और केंद्र के 21 मंत्रालय इस समिति के अधीन आते है हिंदी राजभाषा संसदीय समिति केंद्र की सबसे पावरफुल समिति मानी जाती है इस दौरान उनके साथ समिति के सदस्य सभी सांसद भी साथ रहेंगे ।

खबरें और भी हैं...