आयुक्त व आईजी की अध्यक्षता में संपन्न हुई अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था संबंधी मंडलीय समीक्षा बैठक

भूमि विवाद को प्राथमिकता पर लेकर करें कार्यवाही: कमिश्नर

भास्कर समाचार सेवा
मेरठ। आयुक्त सभागार में आयुक्त सेल्वा कुमारी जे व आईजी प्रवीण कुमार द्वारा समस्त मंडलीय जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के साथ अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था संबंधी मंडलीय समीक्षा बैठक आहूत की गयी।

कानून एवं शांति व्यवस्था मंडलीय समीक्षा बैठक में आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया, किसी भी प्रकार का माफिया चाहे वह भू, ड्रग, खनन, शराब माफिया हो, समस्त जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें। जिला बदर, कारतूस सत्यापन, आर्म्स केन्सीलेशन, तहसीलवार प्रमुख भूमि विवाद का चयन कर प्राथमिकता पर लेकर कार्यवाही करें। पूर्व में की गयी बैठक की अनुपालन आख्या जनपदवार प्राप्त करते हुए निर्देशित किया गया, गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट अन्य किसी आपराधिक केस में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही लगातार की जाती रहें। इस अवसर पर अपर आयुक्त महेन्द्र प्रसाद, जिलाधिकारी दीपक मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण सहित अन्य जनपदों के जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहें।

सीसीटीवी कैमरों की अहम भूमिका
उन्होंने कहा, सुरक्षा एवं अपराधों के खुलासे के लिए सीसीटीवी कैमरो का विशेष महत्व है, जिससे एक तरफ आम जनता को लाभ होने के साथ-साथ पुलिस जांच में सहायता मिलती है। इसलिए समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी सीसीटीवी कैमरे की मैपिंग करते हुए पर्याप्त संख्या में लगाये जाने की कार्यवाही को आगे बढ़ाये।

नगर में कही न हो अवैध टैक्सी स्टेंड
कहा, नगर क्षेत्र में अवैध टैक्सी स्टैण्ड़ कार्यवाही करने के साथ-साथ पर्याप्त संख्या में नगर पालिका, नगर निगम क्षेत्र में वैध टैक्सी स्टैण्ड़ संचालित किये जाने की कार्यवाही करें। विकास प्राधिकरण के अंतर्गत अवैध निर्माण पर होने वाली एफआईआर पर त्वरित एवं सख्त कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

खबरें और भी हैं...