
सिरोही (हि.स.)। ब्यावर-पिंडवाड़ा फोरलेन स्थित शिवगंज थाना क्षेत्र में डीएसटी टीम और शिवगंज पुलिस ने नाकाबंदी में शराब से भरे ट्रक को जब्त किया है। पुलिस ने ट्रक से 1007 अंग्रेजी शराब के कार्टन जब्त कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
डीएसटी टीम प्रभारी करणी दान ने शिवगंज थाना अधिकारी मीठालाल को सूचना दी थी कि पाली से अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक सिरोही की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही शिवगंज थानाधिकारी मीठालाल ने फोरलेन स्थित जोधपुर गुरु कृपा होटल से पहले हाईवे पर नाकाबंदी शुरू की। नाकाबंदी के दौरान डीएसटी के सब इंस्पेक्टर करणी दान ने नाकाबंदी शुरू करवाई। इस दौरान ट्रक को रुकवाकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पुलिस को ट्रक से अंग्रेजी शराब के 1007 कार्टन भरे मिले। पुलिस ने अंग्रेजी शराब जब्त कर वाहन ड्राइवर सरबजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी सरबजीत सिंह ने बताया कि वह डेरा साहब जिला तरनतारन पंजाब का निवासी है और हरियाणा से शराब भरकर गुजरात ले जा रहा था।













