एसडीएम व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध क्लीनिक हाँस्पिटलो पर की छापामार कार्रवाई, दो अवैध क्लीनिको को किया गया सीज

सहावर कस्बे के अवंतीबाई नगर में संचालित थे दो अवैध क्लीनिक

सहावर के CHC प्रभारी मशकूर आलम और SDM रितु सिरोही ने की कार्यवाही

लगातार मिल रही शिकायतों के बाद हरकत में आया प्रशासन

भास्कर समाचार सेवा

कासगंज। उत्तर प्रदेश के जनपद कासगंज में स्वास्थ्य विभाग और तहसील प्रशासन द्वारा अवैध क्लीनिक और हॉस्पिटल संचालको के खिलाफ ताबडतोड कार्यवाही की गई ।इस दौरान अवैध क्लीनिक और हॉस्पिटल संचालकों में हड़कंप मच गया।अपने अपने क्लीनिको के शटर गिराते नजर आए। यह कार्रवाई सहावर एसडीएम रितु सिरोही और सहावर सीएससी प्रभारी मशकूर आलम के नेतृत्व में सर्किल इलाके में की गई ।इस दौरान उन्होंने सहावर कस्बे के ही दो बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे अवैध क्लीनिक प्रसव केंद्रो को सीज कर दिया है। साथ ही सीएचसी प्रभारी मशकूर आलम ने बताया कि यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। किसी भी प्रकार का अवैध क्लीनिक हो या हॉस्पिटल, चलने नहीं दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...