
कैबिनेट मंत्री चौधरी ने लक्ष्मी नारायण ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
भास्कर समाचार सेवा
वृंदावन। बाल विकास परिषद के तत्वाधान में प्राचीन जयपुर मंदिर पर स्वर्गीय शंभू चरण पाठक की स्मृति में आयोजित 20 वें श्रीकृष्ण बाल मेला महोत्सव का शुभारंभ शनिवार को हो गया।
मेले का शुभारंभ करते हुए उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि बच्चों के अंदर समाहित प्रतिभा को उभारने और निकालने का सशक्त माध्यम बन चुका श्री कृष्ण बाल मेला वास्तव में बच्चों के विकास का आधार बन रहा है। मुख्य अतिथि विधायक एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि श्री कृष्ण बाल मेला वास्तव में ब्रजवासी बाल गोपालों के रचनात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस मेले के माध्यम से बच्चों को आगे बढ़ाने का जो कार्य किया जा रहा है। वह अनुकरणीय व सराहनीय है। सम्मानित अतिथि नरदेव चौधरी ने कहा कि प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए समाज को एकजुट करने का कार्य भी श्री कृष्ण बाल मेला कर रहा है। अध्यक्षता करते हुए उत्तर प्रदेश बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉक्टर देवेंद्र शर्मा ने कहा कि यह बच्चे ही हमारे राष्ट्र और समाज का भविष्य हैं । शिक्षा के साथ-साथ इन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव प्रयास हर स्तर पर होने चाहिए। इन प्रयासों में श्रीकृष्ण बाल मेला महोत्सव सर्वश्रेष्ठ है।
इससे पूर्व स्कूली बच्चों ने गायन, वादन और नृत्य की विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से बखूबी अपना कला का प्रदर्शन किया। देर रात तक मेला परिसर बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर झूमता हुआ नजर आया । हर कोई बाल प्रतिभाओं के कला कौशल को देखकर उन्हें प्रोत्साहित करता नजर आ रहा था ।
इस अवसर पर स्वामी महेशानंद सरस्वती ,अनुराग गोयल, विवेक अग्रवाल , मृदुल कांत शास्त्री, अवधेश अग्रवाल, मेघश्याम गौतम, डॉ प्रशांत गौतम, डॉ सचिन अग्रवाल, डॉ देव प्रकाश शर्मा, पवन ठाकुर,विष्णु गोला, शैलेंद्र सिंह, चंदन नारायण शर्मा, चैतन्य शर्मा, जितेंद्र गौतम,धर्मेंद्र गुप्ता बॉबी, कृष्ण मुरारी अग्रवाल आदि उपस्थित थे।













