राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के अध्यक्ष ने जनसमस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

जल्द निस्तारण न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

भास्कर समाचार सेवा

हाथरस। राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के अध्यक्ष पंकज धवरैय्या ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर 17 सूत्रीय जनसमस्याओं एवं अधिकारियों के बुरे रवैये को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जिलाधिकारी से समस्त जनसमस्याओं का समाधान करने का निवेदन करते हुये शीघ्र समाधान न किये जाने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
ज्ञापन में अहियापुर स्कूल मार्ग का निर्माण अभी तक न होने, वैभव नगर नवीपुर मार्ग तथा चिंतापुर मार्ग अलीगढ़ रोड़ पर चौबे वाले नगला मार्ग, कलबारी मार्ग की दुर्दशा, पोरा सिकंदराराव मनरेगा भ्रष्टाचार मामला, चंदपा झिंगुरा मार्ग की बदहाली, अहवरनपुर गांव में 2005 में डीएम द्वारा मुक्त कराई ग्राम पंचायत की जमीन पर भ्रष्टाचारियों का कब्जा, किसान सम्मान निधि के पात्र होते हुए भी सम्मान निधि के लिए आलाधिकारियों के चक्कर काटने को किसान की मजबूरी, पूर्व सैनिको के लाइसेंस रिन्यूअल नही किये जाने, आलू कोल्ड व्यापारियों द्वारा किसानों का उत्पीड़न आदि ऐसे तमाम मामले एवं जनसमस्याओं के समाधान के लिए जिलाधिकारी से अनुरोध किया गया है। साथ ही पंकज धवरैय्या ने कहा है कि यदि इन सभी जनसमस्याओं का जल्द निस्तारण नहीं किया गया तो आन्दोलन की स्थिति निश्चित होगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष धर्मेन्द वर्मा, मीडिया प्रभारी राहुल बूटियाँ, गौरव उपाध्याय, नगर अध्यक्ष सन्दीप तिवारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...