
भास्कर समाचार सेवा
मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय गंगानगर में आयोजित वृहद रोजगार मेला ने युवाओं को नौकरी मिली तो उनके चेहरे खिल गये। वृहद रोजगार मेला मे 2959 युवाओं ने विभिन्न कपंनियों में रिक्त पदों के लिये साक्षात्कार दिये, जिनमें से 822 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। रोजगार पाकर युवाओं के चेहरे खुशी से खिल गये। रोजगार मेले मे विभिन्न कंपनियों द्वारा चयनित युवाओं को एडीएम प्रशासन मेरठ द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किये गये।
एसडीएम सदर ओजस्वी राज ने पूजन कर रोजगार मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर शशिभूषण उपाध्याय सहायक निदेशक सेवायोजन कार्यालय, आईआईएमटी विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा. वीपी राकेश, डीएसडब्लू डा. नीरज शर्मा, निदेशक प्रशासन डा. संदीप कुमार मौजूद रहें। एसडीएम ने रोजगार मेला में आई कंपनी, प्रतिनिधियों और अभ्यर्थियों से वार्ता की। रोजगार मेले मे नौकरी पाने के लिये 2959 युवाओं ने विभिन्न कपंनियों में रिक्त पदों के लिये साक्षात्कार दिये। 60 कंपनियों ने अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिये। चयन प्रक्रियाओं से गुजरने के बाद 822 युवाओं का चयन विभिन्न कंपनियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन डा. वत्सला तोमर ने किया।













