
भास्कर समाचार सेवा
वृंदावन । वृंदावन में इन दिनों चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। कुछ महीने पहले ही वृंदावन कोतवाली की रंगजी चौकी क्षेत्र में एक मोबाइल शॉप से करीब 144 मोबाइल चोरी हो गए थे। वही कुछ दिनों पहले ही वृंदावन कोतवाली के रंगजी चौकी क्षेत्र स्थित गोपेश्वर मंदिर के समीप से 2 अलग अलग दिनों में 2 महिलाओं की चैन स्नैचर चैन छीन कर ले गए थे।
वही ताजा मामला शनिवार की देर रात्रि का है। जहां पर मूल रूप से कोलंबिया निवासी अभिनेत्री उलियाना दुबई तथा वृंदावन में सीरियल और फिल्मों में कलाकार की भूमिका निभा रही हैं। पिछले कुछ दिनों से उलियाना ने वृंदावन में रहना शुरू कर दिया है और अपना नाम भी अंबिका रख लिया है। जब वह शनिवार की देर रात्रि को अपनी टीम के साथ वृंदावन कोतवाली क्षेत्र की रंगजी चौकी क्षेत्र अंतर्गत केसी घाट पर एक गाना सूट कर रही थी। तभी शूटिंग के दौरान जब उन्होंने किसी को कॉल करने के लिए अपना मोबाइल देखा, तो बैग में से उनका कीमती मोबाइल गायब था। मोबाइल पर रिंग करने पर कुछ देर तक रिंग जाती रही। फिर फोन बंद हो गया। इसके बाद टीम के साथ उलियाना कोतवाली पहुंची। जहां पर उन्होंने तहरीर दी। उनकी टीम में शामिल अनुराग ने बताया इलियाना का मोबाइल आईफोन प्रो मैक्स करीब डेढ़ लाख की कीमत का है, जोकि शूटिंग के दौरान अचानक से गायब हो गया है। उन्होंने वृंदावन कोतवाली में इस संबंध में तहरीर दर्ज करा दी है। वही आपको बता दें कि वृंदावन कोतवाली में ऐसी कई सारी तहरीर पीड़ितों के द्वारा पहले भी दी जा चुकी है। वहीं जिले के कप्तान अभिषेक यादव ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए रंगजी चौकी प्रभारी जतिन पाल का ट्रांसफर कर दिया है। अब देखना यह होगा कि जिले के कप्तान अभिषेक यादव के इस कदम का वृंदावन वासियों को कितना फायदा होगा।













