चेयरपर्सन पति सहित 72 लोगों के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज

भास्कर समाचार सेवा
मेरठ। लावड़ चेयरपर्सन पति को कस्बे में प्रतिभा सम्मान समारोह में डीजे के साथ घोडा-बग्गी पर सवार होकर जाना भारी पड़ गया। पुलिस ने जुलूस में हुडदंग मचा रहे लोगो पर लाठियां भांजते हुए डीजे बंद कराया। चेयरपर्सन पति को पैदल कार्यक्रम स्थल पर भेजा। पुलिस ने चेयरपर्सन पति सहित 72 लोगो के खिलाफ परमिशन उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया है।

कस्बे की चेयरपर्सन अनीसा हारून के पति मोहम्मद हारून ने शनिवार को मीठेपुर मार्ग स्थित एक फार्म हाउस पर प्रतिभा सम्मान रखा था। जिसमें क्षेत्र की प्रतिभाओं को चेयरपर्सन पति द्वारा सम्मानित किया जाना था। चेयरपर्सन पति ने कार्यक्रम की परमिशन भी ले रखी थी। जिसके लिए चेयरपर्सन पति देर शाम काफिले के साथ डीजे बजवाते हुए बग्गी में सवार होकर कार्यक्रम स्थल पर जा रहे थे। डीजे की धुन पर अर्धनग्न युवक नाचते हुए काफिले के आगे हुडदंग मचाते चल रहे थे। पुलिस ने चौकी के सामने काफिला पहुंचने पर डीजे बंद कराते हुए हुड़दंग बंद करने को कहा। जिस पर काफिले में शामिल लोगो ने पुलिस का विरोध करते हुए शोर मचा दिया। पुलिस ने हुडदंगियों पर लाठियां भांजते हुए चेयरपर्सन पति को बग्गी से उतारकर कार्यक्रम स्थल तक पैदल भेजा। पुलिस ने मामले पर 22 लोगो को नामजद करते हुए 50 अज्ञात लोगो के खिलाफ परमीशन उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया।

चौकी इंचार्ज प्रवीण चौधरी ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर संबधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

खबरें और भी हैं...