
जिलाधिकारी ने बच्चों को चॉकलेट की वितरित
भास्कर समाचार सेवा
बागपत। जनपद के विद्यालय में बाल दिवस मनाया गया जिसमें जिलाधिकारी राज कमल यादव ने गौरीपुर जवाहर नगर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में पहुंचकर बच्चों के साथ बाल दिवस मनाया और उन्होंने बच्चों को चॉकलेट व टॉफी वितरित की और बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया। जिलाधिकारी की इस प्रतिक्रिया को देखकर बच्चे अत्यधिक प्रसन्न मुद्रा में नजर आए जिलाधिकारी न क्लासों में पहुंचकर बच्चों से पढ़ाई की जानकारी ली और बच्चों से शिष्टाचार है बातें की जिलाधिकारी ने बच्चों को बधाई व आशीर्वाद दिया और कहा कि मन लगाकर पढ़ाई करो और अपने घर परिवार जनपद का नाम रोशन करो।














