
–विधायक व डीएम ने मेले का किया शुरुआत
भास्कर समाचार सेवा
सिकंदराबाद। एमएस इंटर कॉलेज के जिला सेवायोजन कार्यालय के तत्वावधान में बृहद रोजगार मेले का शुभारंभ किया गया। जिसका शुभारंभ स्थानीय विधायक लक्ष्मी राज सिंह व जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने फीता काटकर किया। सर्व प्रथम क्षेत्रीय विधायक व जिलाधिकारी ने प्रबंधक नितिन भटनागर के साथ संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के प्रमुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आरंभ किया। मेले में जिसमें शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए। जिलाधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि विधायक लक्ष्मी राज सिंह के अथक प्रयास से सरकार द्वारा रोजगार दिलाने का कार्य किया जा रहा है ।उन्होंने बताया कि करीब 2000 युवक व युवतियों को 32 प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा रोजगार दिलाया जाएगा। जो कि एक बहुत बड़ा कार्य है। वहीं विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने बताया कि सरकार हरसंभव युवाओं को रोजगार देने का प्रयास करती है और मेरे अथक प्रयास के बाद विधानसभा 64 में रोजगार मेला लगाकर युवक युवतियों को नौकरी दिलाने का कार्य किया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य हर नौजवान युवक को रोजगार दिलाना है । वही जिला रोजगार सहायक अधिकारी आशीष सिंह ने बताया कि रोजगार मेले में जिला व प्रदेश की प्रतिष्ठित 32 कंपनियों के प्रतिनिधियों जिसमें सेल्स मैनेजर, मार्केटिंग मैनेजर, व सेल्स बीपीओ ,बीमा, आईटीआई, फिटर मैकेनिकल, सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर, मशीन ऑपरेटर ,मार्केटिंग रोजगार शामिल हैं । मेले के दौरान आईसीआईसीआई बैंक, डाबर हेल्थ केयर,नेक्सस सोलर, बिरला इंश्योरेंस, आदि कंपनी प्रतिभाग कर साक्षात्कार के माध्यम से नौकरी देने का कार्य किया है । रोजगार मेले में शामिल होने के पूर्व युवकों ने सेवायोजन कार्यालय की वेबसाइट पर पंजीकरण किया। इस मौके पर प्रबंधक नितिन भटनागर नए जिलाधिकारी व क्षेत्रीय विधायक रोजगार अधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया इस दौरान रोजगार पाने के लिए युवक व युवतियों की भारी भीड़ दिखी कार्यक्रम का संचालन विजय स्वरूप राय ने किया इस दौरान स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।













