लीलावती रामगोपाल सरस्वती विद्या मंदिर में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता आयोजित , विजया छात्रों को किया सम्मानित

भास्कर समाचार सेवा मुरादनगर । दिल्ली मेरठ रोड गंगनहर क् निकट स्थित लीलावती रामगोपाल सरस्वती विद्या मंदिर में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें विजयी खिलाड़ीयों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बाल वर्ग में बहने आयुषी, शगुन ,संध्या ,गीत ,जानवी, आराधना ,अंशु, लवी ,कोमल आदि बहनों ने नेशनल प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया तथा अपने विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। आर्ची ,आदित्य तोमर, कृष, अभिषेक, उदय ,आयुषी और जानवी ने क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर नेशनल में जगह बनाई जो कि कुरुक्षेत्र हरियाणा में 19, नवंबर से 24 ,नवंबर तक होनी तय हुई है। अध्यापक हरीश कुमार, ने बताया कि प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुमित कुमार गुप्ता, प्रबंधक विनोद जिंदल , कोषाध्यक्ष अरविंद भारतीय , रामाशंकर उपाध्याय,जयराम दास , प्रधानाचार्य सोम गिरी छात्र-छात्राओं सहित सभी शिक्षक गण उपस्थित रहे ।

खबरें और भी हैं...