अमानगढ़ टाइगर रिजर्व रेंज में पर्यटन प्रारंभ

भास्कर समाचार सेवा
अफजलगढ़। अमानगढ़ टाइगर रिजर्व रेंज आखिरकार पर्यटकों के लिये खोल दी गयी और आज से पर्यटन प्रारंभ हुआ।
अमानगढ़ में पहले पर्यटन सत्र का आगाज होने से सैलानियों, प्रकृति प्रेमियों, क्षेत्रीय जनता व वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में हर्ष की लहर दौड़ गई तथा वह लोग खासा उत्साहित हैं। क्षेत्रीय विधायक कुंवर सुशांत सिंह,वन संरक्षक मुरादाबाद वृत्त रमेश चंद्रा व डीएफओ बिजनौर डॉ अनिल कुमार पटेल ने अमानगढ़ के टूरिज्म प्रोजेक्ट का फीता काटकर शुभारंभ किया। साथ ही जिप्सी को जंगल सफारी के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गौरतलब है कि वर्ष 2012 में एनटीसीएस की सहमति से अमानगढ़ को बाघ आरक्षित वन के रूप में घोषणा की गयी थी। लगभग एक दशक पूर्व से अमानगढ़ को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का सपना आखिरकार आज साकार हो गया। उद्घाटन समारोह में 11 जिप्सी से पहले पर्यटकों ने अमानगढ़ टाइगर रेंज में जंगल में प्रवेश किया। मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक कुंवर सुशांत सिंह,वन संरक्षक मुरादाबाद वृत्त रमेश चंद्रा व डीएफओ बिजनौर डॉ अनिल कुमार पटेल ने हरी झंडी दिखाकर जिप्सी को जंगल सफारी के लिए रवाना किया। कार्यक्रम का संचालन ज्ञान सिंह उप प्रभागीय वनाधिकारी बिजनौर द्वारा किया गया। इस अवसर पर एडीएम बिजनौर अरविंद कुमार सिंह, एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल, एसडीएम धामपुर मनोज कुमार,सीओ अफजलगढ़ भरत कुमार सोनकर, रेंजर अमानगढ़ राकेश शर्मा, अफजलगढ़ कोतवाल मनोज कुमार सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रदीप कुमार बबली, चेयरपर्सन पति सलीम अंसारी एडवोकेट,अल्पसंख्यक मोर्चा बिजनौर के जिलाध्यक्ष सरदार मलकीत सिंह,शरद कर्णवाल, संजीव गहलौत, प्रधान नितिन चौहान,प्रधान मनित प्रताप सिंह, प्रधान कपिल कुमार, डिप्टी रेंजर श्याम लाल यादव,वन दरोगा सुनील राजौरा, जिला पंचायत सदस्य दलीप सिंह,सलाउद्दीन अंसारी, सर्वजीत सिंह हुंदल, भाजपा मंडल अध्यक्ष देशराज सिंह, पूर्व प्रधान रामनाथ सिंह, पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह उर्फ रिंकू, देवराज सिंह चौहान,वन दरोगा निजाम, विक्की जैन, शंकर सिंघल, कुंवर कुनाल, प्रधान रमेश चौहान, मास्टर हरगोविंद सिंह, प्रधान डॉ राजेश तथा कौशल कुमार आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...