नगरपालिका में शामिल गावों की सफाई व्यवस्था हुए ठप्प – अमित त्यागी सरना

भास्कर समाचार सेवा मुरादनगर । जिला पंचायत सदस्य अमित त्यागी सरना व रालोद नेताओं ने नगरपालिका के सीमा विस्तार में शामिल हुए गावों में सफाई व्यवस्था ठप्प होने व रजवाहो की सफाई नहीं होने की शिकायत का एसडीएम मोदीनगर शुभांगी शुक्ला को ज्ञापन सौंपा । जिला पंचायत सदस्य अमित त्यागी सरना रणवीर दाहिया सतेंद्र तोमर रामभरोसे मौर्य संजीव त्यागी व गौरव त्यागी ने बताया कि गांव असालतनगर सरना जलालपुर व सहविस्वा नगर पालिका सीमा विस्तार में शामिल होने पर सफाई व्यवस्था ठप्प हो गई। विकास खंड से जो सफाई कर्मचारी गांवों में सफाई कर रहे थे। वहां पर सफाई करने के लिए नहीं आ रहे है। कर्मचारियों को सफाई कार्यों से हटाकर अन्य कार्यो में लगा दिया । नगर पालिका के कर्मचारी भी सफाई करने के लिए गांवों में नहीं पहुंच रहे है। जिसका कारण गावों में जगह जगह गंदगी ढेर लगे है। वही पर मच्छरों से डेंगू जैसी बिमारी फैल सकती है। जिला पंचायत सदस्य अमित त्यागी सरना ने बताया कि रजवाहो की सफाई नहीं हो रही है। जिसके कारण खेतों मे पानी नहीं पहुंचने के कारण सिंचाई नहीं हो रही है। जिसका नुकसान किसानों को उठाना पड रहा है।

खबरें और भी हैं...