एसडीएम से मिले तहसील मवाना के पत्रकार, ज्ञापा सौंपा

शहीद दिवस पर पहुंचकर पत्रकारों ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित किए

भास्कर समाचार सेवा
मेरठ/मवाना। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन आॅफ जर्नलिस्ट (उपज) संगठन के जिला उपाध्यक्ष व तहसील संयोजक मुनेंद्र त्यागी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम उप जिलाधिकारी अखिलेश सिंह को एक ज्ञापन दिया गया। जिसमें पत्रकारों के हितों की बात की गई।

तहसील संयोजक मुनेंद्र त्यागी ने बताया, पत्रकारों के स्वास्थ के लिए उच्च स्तरीय अस्पतालों में निशुल्क चिकित्सा सुविधा दी जाए। आवागमन के लिए मुफ्त परिवहन सेवा तथा युवा पत्रकारों को पांच हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय, 60 साल से ऊपर के पत्रकार को 10 हजार प्रतिमाह मानदेय दिया जाए। पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाए। इस मौके पर ज्ञापन देने के बाद मुनेंद्र त्यागी ने उपजिलाधिकारी अखिलेश सिंह से कहा, तहसील स्तर पर किसी भी पत्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पत्रकार हित सर्वोपरि है और रहेगा। एसडीएम अखिलेश सिंह ने पत्रकारों को आश्वासन दिया, तहसील स्तर पर उनकी कोई भी समस्या हो वह बताएं, निदान किया जाएगा। इसके बाद सभी पत्रकारों ने तहसील के पास शहीद दिवस पर पहुंचकर भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष आशीष चौधरी, जिला कानूनी सलाहकार वरिष्ठ एडवोकेट मोहम्मद असलम, तहसील महामंत्री उस्मान अली, तहसील मंत्री गौरव, तहसील मंत्री मुन्तियाज अली, लोकेंद्र सिंह, पंकज त्यागी, मोमिन सलमानी, सचिन कुमार, रजनीश विश्वकर्मा, अमित शर्मा, अर्जुन देशवाल, परविंदर चौधरी, नरेश कुमार, सोनू भड़ाना, अशोक चौहान, नितिन कश्यप आदि पत्रकार मौजूद रहें।

खबरें और भी हैं...