क्षेत्राधिकारी ने सिंथेटिक दूध माफियाओं पर छापेमारी कर की बड़ी कार्रवाई

अगर आप लेते हो डेरी से दूध तो हो जाएगा सावधान

एक नहीं दो नहीं कई कुंटलों में बन रहा था जहर का दूध

तहसील एत्मादपुर के गांव बिहारीपुर में पुलिस और खाद्य विभाग ने की कार्रवाई

कार्यवाही में पकड़ा 650 लीटर से अधिक सिंथेटिक दूध

भास्कर समाचार सेवा

आगरा। जनपद में एत्मादपुर तहसील के गांव बिहारीपुर में क्षेत्राधिकारी रवि कुमार गुप्ता और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने कार्यवाही की जिसमें बिहारीपुर गांव में एक दुकान में अंदर बन रहे सिंथेटिक दूध को मौके पर पकड़ा। मुखबिर से मिली जानकारी के अनुसार यह दूध बनाने का कारोबार कई वर्षों से लगातार अवैध रूप से किया जा रहा है। जिसका सीधे साधे लोगों को जहर देने के काम के बराबर है। लिहाजा पुलिस ने दूध बनाने बाले कारोबारी के यहां छापामार कार्रवाई की जिसमें 3 ड्रम दूध पकड़ा गया है और दूध बनाने वाले पदार्थ भी पकड़े गए हैं। वही पुलिस ने दूध बनाने वाले 2 लोगों को गिरफ्तार किया है उनसे नवीन एत्मादपुर थाना अध्यक्ष विपिन कुमार द्वारा पूछताछ की जा रही है। क्षेत्राधिकारी एत्मादपुर रवि कुमार गुप्ता द्वारा जानकारी दी गई है कि मामले की पूरी जांच पड़ताल हो रही है जांच पड़ताल के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी और जहरीले दूध बनाने वालों को नहीं बख्शा जाएगा।

खबरें और भी हैं...