रिमांड पर लिया लुटेरा, लूट के ढाई लाख रुपये बरामद

भास्कर समाचार सेवा
मेरठ। थाना परीक्षितगढ़ पुलिस ने कस्टडी पर लाए गए बदमाश की निशादेही से व्यापारी से हुई लूट के 1,45,000 हजार व थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में शराब मालिक से हुई लूट के 95,000 हजार रुपये, घटना में प्रयुक्त एक तमंचा 315 बोर व 02 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए हैं।

थाना परीक्षितगढ़ के प्रभारी निरीक्षक अतर सिंह ने बताया, धारा 395/412/427/506/34 भादवि में प्रकाश में आए पंकज पुत्र ज्ञान सिह निवासी मीरपुर कला थाना बहसूमा को न्यायालय के आदेश से रिमांड पर लाया गया। गत दिनों क्षेत्र में लूटी गई रकम बरामदगी के लिए पूछताछ की गई। अभियुक्त पंकज की निशादेही पर व्यापारी से हुई लूट के 1,45,000 हजार रुपये बरामद कर लिए गएद्ध इसके अलावा थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में शराब मालिक से हुई लूट के 95,000 हजार रुपये भी बरामद किए गए है। पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त तमंचा व 02 जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया। आरोपी को पूछताछ के बाद न्यायालय पेश कर दिया गया, जहां से उसको जेल भेज दिया गया।

खबरें और भी हैं...