व्यक्ति को बेहतर इंसान बनने में मदद करता है खेल: डॉक्टर नीरज

खेल उत्सव के दूसरे दिन क्रिकेट, वॉलीबॉल व बास्केटबॉल के हुए मैच

भास्कर समाचार सेवा

मेरठ। खेलकूद को अतिरिक्त या मनोरंजक गतिविधियों के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए, क्योंकि ये उससे कहीं अधिक हैं। खेलकूद न केवल मनोरंजन का साधन है बल्कि, ये एक खिलाड़ी को कई चीजें भी सिखाता हैं, जो उसे जीवन में एक बेहतर इंसान बनने में उसकी मदद करता हैं। यह बात सर छोटू राम इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में चल रहे खेल उत्सव के दूसरे दिन निदेशक डॉ. नीरज सिंघल ने कही।

उन्होंने कहा, खेल एक खिलाड़ी को जीवन के वैकल्पिक चरणों पर प्राप्त सफलता और असफलता से साझा करने की कला, सामूहिक रूप से किसी समस्या से निपटने, बैकअप लेने तथा महत्वपूर्ण परिस्थितियों में एक दूसरे की मदद करना सिखाता हैं। यह उनके नेतृत्व और टीम के साथ काम करने के गुणों को भी निखारता है। कहा, खेलकूद एक व्यक्ति के दिमाग को स्वस्थ और सक्रिय रखने में मदद करता हैं। जिसके कारण उनकी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है और सभी जगहों पर सकारात्मक ऊर्जा फैल जाती है। यह लोगों को मजबूत, आत्मविश्वासी और कुशल बनाता हैं तथा उसके मानसिक एवं शारीरिक विकास और चरित्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं। आज बेहद सफल और प्रसिद्ध खिलाड़ी जैसे अभिनव बिंद्रा, साइना नेहवाल, ज्वाला गुट्टा, सचिन तेंदुलकर, मिल्खा सिंह और सानिया मिर्जा ने अपने जुनून को हासिल करने के लिए खुद को अपने रुचि खेल की ओर समर्पित कर दिया। उनके ध्यान, कड़ी मेहनत, समर्पण और दृढ़ता ने उन्हें आज प्रतिष्ठित व्यक्ति के रुप में विश्व प्रख्यात कर दिया। उन्होंने जीवन के शुरूआती दिनों में खेलकुद के महत्व को महसूस किया और उसे बहुत गंभीरता से लिया। खेल उत्सव के दूसरे दिन सबसे पहले क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ, जिसमें पहला मैच आईटी वर्सेस मैकेनिकल ब्रांच के बीच हुआ, जिसमें मैकेनिकल ब्रांच ने जीत दर्ज की, जबकि दूसरा मुकाबला एग्रीकल्चर वर्सेस केमिकल ब्रांच के बीच खेला गया जिसमें एग्रीकल्चर ब्रांच ने जीत दर्ज की।

मैकेनिकल में आए गिरी कल ब्रांच ने अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बास्केटबॉल सीएस, आईटी तथा मैकेनिकल ब्रांच ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वॉलीबॉल मैच में दूसरे दिन पहला मुकाबला मैकेनिकल वर्सेस एग्रीकल्चर के बीच हुआ, जिसमें एग्रीकल्चर ब्रांच मैकेनिकल ब्रांच को हराकर जीत दर्ज की तथा सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस अवसर पर डायरेक्टर डॉ. नीरज सिंघल, मानव बंसल, प्रवीण पवार, पंकज आदि मौजूद रहें।

खबरें और भी हैं...