
भास्कर समाचार सेवा
हाथरस/सासनी। यूनिक पब्लिक स्कूल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग टीम द्वारा बच्चों का मलेरिया, डेंगू वायरल बुखार आदि कई बीमारियों की जांच की गई।
बुधवार को यह शिविर एमओआईसी डा. दलवीर सिंह के निर्देशन में लगाया गया। एवं यूनिक पब्लिक स्कूल के प्रबंधक को संचारी रोग अभियान के बारे में जानकारी दी गई। जिसमें प्रधानाचार्य सहित पूरा स्टाफ एवं बच्चे मौजूद रहे। दूसरी ओर ग्राम पंचायत गोहाना में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। एवं 70 घरों का सोर्स डिडक्शन किया गया। यहां भी मलेरिया और डेंगू वायरल बुखार जैसी बीमारियों की जांच की गई तथा ग्रामीणों को संचारी रोग अभियान के बारे मे बता कर उन को जागरूक किया गया। और अन्य बीमारियों से बचने के लिए महत्वपूर्ण बातें बताई गई। टीम में आरबीएसके डा. नीतू, डा. इंदु, डॉ अलका, एएनएम रेनू, आकाश बीएचडब्लू कौशिक आदि मौजूद थे।













