पिता ने बेटे को फॉर्च्युनर दिलाने से किया, बेटे ने किया पिता पर जानलेवा हमला

भास्कर समाचार सेवा

मुरादनगर । गांव भिक्कनपुर निवासी बेटे ने पिता से फॉर्च्यूनर गाड़ी खरीदने को लेकर 50 लाख रुपए मांगे थे। पिता के पैसे ना देने पर बेटे ने पिता पर जानलेवा हमला किया। पिता का आरोप है कि उसके बेटे ने उसके सिर में कुकर मार कर घायल कर दिया। उबलता हुआ दूध उसके शरीर पर डाल दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पिता ने बेटे के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार गांव
भिक्कनपुर निवासी उत्तर प्रदेश सरकार में रिटायर्ड अधिकारी महावीर सिंह पुत्र हरफूल सिंह नौकरी से रिटायर होने के बाद अपने गांव में रहता है। उसका एक बेटा गाजियाबाद में अधिवक्ता है और गाजियाबाद में ही रहता है। उसका दूसरा बेटा रिंकू गांव में ही रहता है और शराब का नशा करता है। महावीर सिंह ने बताया कि उसके छोटे बेटे रिंकू ने उससे 50 लाख रुपए फॉर्च्यूनर गाड़ी खरीदने के लिए मांगे थे। पैसे देने से मना करने पर उसके पुत्र रिंकू ने उसके सिर में कुकर मारकर लहूलुहान कर दिया। इतना ही नहीं उसके शरीर पर उबलता हुआ दूध डाल दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। महावीर सिंह को घायल अवस्था में स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। महावीर सिंह ने अपने पुत्र रिंकू के खिलाफ थाने में जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महावीर सिंह का आरोप है कि उसका छोटा बेटा रिंकू उसकी हत्या करना जिनक चाहता था। जिससे कि उसकी हत्या के पोषण बाद वह जमीन का मालिक बन जाए। थाना अध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि महावीर सिंह की तहरीर पर पुलिस द्वितीय ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...