
भास्कर समाचार सेवा
फिरोजाबाद। जनपद में निरंतर चल रहे स्वीप कार्यक्रमों के अंतर्गत गुरुवार को बौधाश्रम रोड स्थित कमला नेहरू चंद्र कुमारी जैन इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा मानव श्रृंखला बनाई गई। साथ ही जनपद वासियों को वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वाने को प्रेरित किया गया। यह कार्यक्रम सावित्री फाउंडेशन के सौजन्य से हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए
उप जिला अधिकारी सदर मनोज कुमार सिंह ने कहा कि 9 नवंबर से शुरू हुए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में अपना नाम जुड़वाने हटाने आदि का कार्य 8 दिसंबर तक किया जाएगा।अथवा संसोधन की सुविधाएं पात्र व्यक्तियों के लिए उपलब्ध रहेंगी। विद्यालय में उपस्थित सभी छात्र छात्राओं से कहा कि अपने घर पर जाकर अपने माता-पिता एवं परिवारजनों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए कहें जो भी संशोधन कराना है मतदाता सूची में वह करा सकते हैं।
ईएलसी के सहायक नोडल अधिकारी हिमांशु शर्मा ने कहा कि स्वयं मतदाता बनने के साथ ही साथ अन्य लोगो को मतदाता बनने के हेतु प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने हाथ पकड़ ले कर जो एक चैन बनाई है पात्र लोगों को प्रेरित कर मतदाता बनाते हुए मतदाताओं की चैन ना आए यह चयन टूटनी नहीं चाहिए। वही कहा कि जिन विद्यार्थियों की 18 वर्ष की आयु या आपके परिवार में 18 वर्ष की आयु पूरी हो चुकी है वह मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए बूथ पर जाकर ऑफ़लाइन बीएलओ के माध्यम से फार्म 6 भर सकते हैं तथा ऑनलाइन भी वोटर हेल्पलाइन एप की सहायता से भी अपना नाम जोड़ सकते हैं।
ब्रांड एंबेसडर कल्पना राजोरिया ने कहा कि वोटर कार्ड से संबंधित जानकारी अपने परिवार के सभी सदस्यों को देनी है और परिवार के सभी सदस्यों का नाम मतदाता सूची में जुड़वाना है।नए पात्र और छूटे हुए मतदाताओं को शामिल करने के लिए मतदाता सूची का विशेष संशोधन शुरू हो गया है। जो भी मतदाता एक जनवरी, 2023 तक 18 साल के होंगे उनका नाम इस मतदाता सूची में दर्ज किया जाएगा।आम मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जुडवाने के लिए जानकारी देने के साथ-साथ निर्वाचन के दौरान अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए भी आमजन को जागरूक किया गया।
कमला नेहरू चंद्रकुमारी जैन कॉलेज के प्रधानाचार्य अमित कुमार जैन विद्यार्थी ने कहा कि मतदाता सूची में जांच लें अपना नाम,नए मतदाता भी करें आवेदन।नए पात्र और छूटे हुए मतदाताओं को शामिल करने के लिए मतदाता सूची का विशेष संशोधन शुरू हो गया है। जो भी मतदाता एक जनवरी, 2023 तक 18 साल के होंगे उनका नाम इस मतदाता सूची में दर्ज किया जाएगा।
सावित्री फाउंडेशन के निशांत गर्ग ने कहा कि मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए फाउंडेशन द्वारा लगातार कार्यक्रम किए जा रहे हैं। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत गुरुवार को कमला नेहरू चंद्र कुमारी जैन विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाई।लोकतंत्र के महापर्व के मौके पर अधिक से अधिक लोग अपने घरों से निकलें और मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाएं। वही कहा जिस तरह से आपने हाथ पकड़कर जो चैन बनाई है उसी तरह से मतदान केंद्र तक भी मतदाताओं को लाना है और मतदाता सूची में नाम जुड़वाना है। कार्यक्रम में निशांत गर्ग,अतुल शुक्ला,आशु सिंह, सौरभ जैन, योगेंद्र यादव, रविंद्र उपाध्याय, भगवानदास शंखवार, अश्वनी मिश्रा, आकाश यादव राखी गंभीर, दीपिका जैन, दीपिका शर्मा, मोनिका उपाध्याय अन्य शिक्षक लोग उपस्थित रहे।













