जाम से मिलेगी निजात, मल्टी लेवल पार्किंग का हुआ उद्घााटन

होली गेट के आसपास अभी तक पार्किंग की व्यवस्था न होने से रहते थे जाम के हालात

320 कार एक ही स्थान पर हो सकेंगी खड़ी

भास्कर समाचार सेवा
मथुरा। अब होली गेट के आसपास जाम के हालात नहीं रहेंगे। चौपहिया वाहन चालकों को अपनी गाड़ी खड़ी करने के लिए पार्किंग मिल सकेगी। अभी तक होली गेट के आसपास कार पार्किंग के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी, जिससे आम आदमी को खासी परेशानी का सामना भी करना पड़ता था। दिनभर जाम के हालात बने रहते थे, लेकिन अब पार्किंग उपलब्ध होने की वजह से जाम की समस्या से निजात मिलेगी। यह कहना महापौर डा. मुकेश आर्यबंधु का।
वह बुधवार को डैंपियर नगर जुबली पार्क स्थित मल्टीलेवल पार्किंक का नारियल फोड़कर तथा फीता काटकर उद्घााटन करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस पार्किंग में 320 कार खड़ी हो सकेंगी। उन्होंने शहर के लोगों से भी अपील करते हुए कहा है कि अब शहर के लोग मल्टी लेवल पार्किंग में ही अपने वाहन खड़े करें। सड़क पर वाहनों को खड़ा न करें।
नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया कि मल्टीलेबल पार्किंग कार पार्किंग दो फ्लोर में बना हुआ है। आगामी समय में दो लिफ्ट भी प्रस्तावित हैं। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा जुबली पार्क डैंपियर नगर में मल्टीलेबल कार पार्किंग, स्ट्रीट वेंडर्स एवं ओपन एम्फीथियेटर का निर्माण कार्य कराया गया है, जिसकी लागत 200 करोड़ रुपये आई है।
इस दौरान पार्षद रामदास, राजेश पिंटू, सीओ सिटी अभिषेक तिवारी, अपर नगर आयुक्त क्रान्तिशेखर सिंह, सहायक नगर आयुक्त राजकुमार मित्तल, मुख्य कर अधीक्षक शिवकुमार गौतम आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...