
दिनेश कुमार उर्फ डीके बने अध्यक्ष
भास्कर समाचार सेवा
मुरादनगर। दिल्ली मेरठ रोड स्थित एक होटल में नगर के इलेक्ट्रिकल के दुकानदारों ने बैठक की। जिसकी अध्यक्षता राहुल चौधरी व सचिन अग्रवाल ने मच का संचालन किया। जिसमें दुकानदारों को एकजुट व सहयोग करने के लिए ए टू जेड इलेक्ट्रिशियन कमेटी का गठन किया गया । जिसमें संरक्षक राहुल चौधरी सुल्तानपुर नरेश चौधरी आशीष त्यागी गोरा सील व प्रवीण गोलू , अध्यक्ष दिनेश कुमार उर्फ डीके महामंत्री प्रवीण ठाकुर कोषाध्यक्ष जय वीरपाल बनाया गया। इस मौके पर उपेंद्र मनोज कुमार पिंटू रिंकू महेश कुमार श्रीपाल अरविंद चौधरी वीरेंद्र कुमार श्रीपाल अमित वर्मा रामकिशन संत राम त्यागी अजय कुमार सौरभ चौधरी एनपी सिंह दिनेश नागर सागर कुमार सहित सैकडों दुकानदार मौजूद रहे।













