किसानों की समस्या का संपूर्ण समाधान में होगा निस्तारण

  • गवर्निंग बोर्ड बैठक में डीएम ने बैंक अधिकारियों को दिए निर्देश
  • अपने कार्यालय के साथ संपूर्ण समाधान दिवस में भी समस्या निस्तारण को मौजूद रहेंगे बैंक अधिकारी

भाष्कर समाचार सेवा

मथुरा: शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में गवर्निंग बोर्ड बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी पुलकित खरे ने की। जिसमें प्रधानामंत्री फसल बीमा योजना, सब मिशन आन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन आत्मा योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना तथा प्रमोशन आफ एग्रिकल्चर मैकेनाइजेशन (इनसीटू) योजना आदि पर बीमा कंपनियों के अधिकारियों के साथ चर्चा की गई। साथ ही बैंक पदाधिकारियों को डीएम ने संपूर्ण समाधान में मौजूद रहने और किसानों की समस्याओं को निस्तारण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने डीडी एग्री कल्चर को कृषि एवं एलाइड विभागों की योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने तथा पूर्ण योजनाओं के सत्यापन आदि की कार्रवाई कराने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा में निर्देश दिये। डीडी कृषि ने बताया कि रबी की फसलों के बीमा के लिए 31 दिसम्बर तक बीमा कराने की तिथि निर्धारित है।
डीएम ने कहा कि प्रचार-प्रसार के माध्यम से फसल बीमा योजना का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचना चाहिए। बीमा कम्पनी के पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि वे अपने कार्यालय में प्रातः 10 से 12 बजे तक उपस्थित रहेंगे। सभी किसानों के बीमा संबंधी शिकायतों का निस्तारण किया जाना चाहिए। बीमा पदाधिकारी सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर समस्त तहसीलों में उपस्थित रहेंगे। बैैठक में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन आत्मा योजना में वर्ष-2021-22 में आवंटित भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्यों की समीक्षा भी की गई। डीएम ने कहा कि सरकार की ओर से किसानों के लिए अनुदान दिया जा रहा है। जिसका लाभ किसानों को अधिक से अधिक मिलना चाहिए।
डीएम ने स्माॅल गोदाम योजना से अधिकाधिक लोगों को जोड़ने के लिए निर्देश दिये। वर्ष-2023 को बाजरा (मिलेट) वर्ष के रूप में मनाया जायेगा, जिसके लिए जिलाधिकारी ने जनपद स्तरीय मिलेट महोत्सव एवं मेलाओं का आयोजन कराने, रोड़ शो कराने तथा विभिन्न जागरूकता अभियान कराने के निर्देश दिये। अवैध बीज गोदामों पर छापेमारी तथा प्राईवेट कृषि संबंधी केमीकल एवं दवाइयें विक्रेताओं के गोदाम व दुकानों पर छापेमारी करें और आवश्यकतानुसार कार्यवाही करने को कहा है।

खबरें और भी हैं...