वार्ड में छिड़काव और सफाई व्यवस्था को लेकर अधिशासी अधिकारी को दिया ज्ञापन

भास्कर समाचार सेवा

शिकोहाबाद। प्रतापपुर रोड वार्ड नंबर 07 की सफाई व्यवस्था और बढ़ता हुआ मच्छरों का प्रकोप को देखते हुए सभासद प्रतिनिधि शीलेन्द्र सिंह ने अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सिंह को लिखित में ज्ञापन दिया। जिसमें अवगत कराया कि लगभग 1 वर्ष से एंटी लारवा का छिड़काव नहीं हो रहा है। प्रतापपुर रोड के नाले गंदगी से भरे पड़े हैं उनके समाधान के लिए सफाई गैंग के कर्मचारियों द्वारा सफाई कराने के लिए अवगत कराया। और कई महीनों से खराब पड़ी एंटी लारवा छिड़काव मशीनों को सही कराने के लिए कहा और जल निगम द्वारा जो गलियां और नाले टूटे पड़े हैं उनकी मरम्मत कराने की मांग की। क्योंकि वार्ड में बुखार से बहुत से बच्चे बीमार पड़ रहे हैं और हॉस्पिटल बुखार से पीड़ित लोगों से भरे पड़े हैं। सभी शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण कराने का अधिशासी अधिकारी ने आश्वासन दिया।

खबरें और भी हैं...