
भास्कर समाचार सेवा
मुरादनगर । गांव रेवडा रेवड़ी के निकट स्थित ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर पास दोस्तों के साथ परांठा खाने जा रहे छात्र की कार डिवाइडर से जा टकराई। जिसमें छात्र की मौत हो गई। कार में सवार चार युवक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक के शव को पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया । थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि गांव रेवडा रेवडी के निकट ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। कार में पांच छात्र सवार थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने प्रशांत गौतम (19) पुत्र रामकुमार निवासी इंद्रापुरम प्रहलादगढ़ी गाजियाबाद को मृत घोषित कर दिया। उसके साथी आदर्श त्यागी, गुल्लू, माधव, चित्रकेश घायल हो गए। मृतक के चाचा राकेश कुमार ने बताया कि प्रशांत गौतम 12वीं का छात्र था। उसके चारों दोस्त भी 12वीं में हैं। राकेश ने बताया कि प्रशांत अपने दोस्तों के साथ परांठा खाने के लिए एक होटल के लिए निकला था। यह बीच में उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई थी। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर निगाह बचते ही भयंकर सड़क हादसे हो रहे हैं, आए दिन लोगों की जान जा रही है।













