
भास्कर समाचार सेवा
मुरादनगर । पुलिस ने गांव काकड़ा में चल रही नकली सफेद सीमेंट बनाने की फैक्ट्री पर छापामारी कर खुलासा किया है। वहां से फैक्ट्री मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि जेके सीमेंट कंपनी में कार्यरत मैनेजर सुनील कुमार ने थाने में सूचना दी कि गांव काकड़ा में नकली जेके सफेद सीमेंट बनाया जा रहा है। सुनील कुमार की सूचना पर पुलिस ने गांव काकड़ा में महिंद्रा पेंट इंडस्ट्रीज फैक्ट्री में छापा मारी की। जिसमें गौरव पवार पुत्र सतेंदर निवासी दोघट बागपत को गिरफ्तार है। वहां से 30 भरे बैग और 28 नकली खाली बोरे बरामद किए हैं। बोरो पर कंपनी का लोबो और जेके अंकित लिखा हुआ था। बरामद नकली वॉल पुट्टी के बोरे असल वॉल पुट्टी के बोरे के समान दिखते हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि गौरव पवार नकली जेके वॉल पुट्टी बनाकर आसपास के शहरों में सप्लाई करता है। पुलिस ने जेके वॉल पुट्टी का नमूना लेकर सैंपल जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक को गिरफ्तार किया ।













