राशिका जिंदल ने दिया सफलता का मंत्र

भास्कर समाचार सेवा मुरादनगर ।ईशान इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी गेस्ट लेक्चर सीरीज 2022, भाग 2 का आयोजन किया गया। जिसमें सक्सेस मंत्रा के अंतर्गत सीए राशिका जिंदल ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेकर सफलता के रहस्य बताए ।राशिका समाजसेवी मुरादनगर निवासी भारत गैस एजेंसी के डिस्ट्रीब्यूटर विनोद जिंदल, की पुत्री हैं। जिन्होंने इस मंच तक पहुंचने में सफलता हासिल की हैं। इस अवसर पर लोगों ने उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी हैं। विनोद जिंदल ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन नोएडा में किया गया था जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।

खबरें और भी हैं...