स्वच्छता अभियान व एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

भास्कर समाचार सेवा

रोहतक। शनिवार  को वैश्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन ,रोहतक के प्रांगण मे प्राचार्या डॉक्टर तरुणा मल्होत्रा की अध्यक्षता में सेमिनार कमेटी व स्वच्छता क्लब की संयोजिका डॉ मधु ,डॉ ज्योति ,प्रीति, डॉ निधि की देखरेख में स्वच्छता अभियान एवं बागवानी कौशल पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। डॉ तरूणा मल्होत्रा ने विद्यार्थियों को स्वच्छता का महत्व समझाते हुए कॉलेज परिसर के विभिन्न उद्यानों में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की और साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि जीवन में शिक्षा के साथ-साथ अन्य कौशलौ का भी बहुत महत्व है । इस उद्देश्य को ध्यान मे रखते हुए  उन्होंने विभिन्न उद्यानों में विद्यार्थियों द्वारा जैविक खेती की शुरुआत करवाई ताकि विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ अन्य आजीविका के साधन भी सीख पाए। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न उद्यानों को जैविक खेती के लिए तैयार किया और गमलों को विभिन्न रंगों से रंग कर उद्यानों की शोभा बढ़ाई। इस  अवसर पर सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यह कार्यशाला विद्यार्थियों को पर्यावरण सुरक्षा व जैविक खेती के कौशल सीखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर डॉ कमलेश, मीनू गुप्ता, अंजू सचदेवा,डॉ अंजू शर्मा ,डॉक्टर ज्योति गोयल, सुदेश गुप्ता, डॉ पूजा, इंदु जैन, दिनेश, डॉ राखी, डा मोनिका व नॉन टीचिंग  स्टाफ के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...