प्रशिक्षण से गैर हाजिर कर्मियों पर दर्ज होगी एफआईआर

लापरवाही पड़ेगी भारी, विभागीय कार्रवाई भी होगी, डीएम के निर्देश

दूसरे दिन के प्रशिक्षण अनुपस्थित मिले 79 कार्मिकों के विरुद्ध दर्ज होगी-एफआईआर

भास्कर समाचार सेवा
मैनपुरी। जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने बताया कि लोकसभा उपचुनाव की मतदान प्रक्रिया को सम्पन्न कराने हेतु तैनात पीठासीन अधिकारियों, मतदान अधिकारी प्रथम के प्रशिक्षण के दौरान 19 नवम्बर को प्रथम पाली में 22 एवं द्वितीय पाली में 31 पीठासीन, मतदान अधिकारी प्रथम अनुपस्थित रहें, प्रशिक्षण से अनुपस्थित कार्मिकों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी जा रही है। उन्होने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए निर्वाचन सम्बन्धी प्रत्येक गतिविधि महत्वपूर्ण है, निर्वाचन को शांतिपूर्ण, सकुशल एवं निष्पक्ष माहौल में सम्पन्न कराने के लिए प्रत्येक सरकारी अधिकारी, कर्मचारी को किसी न किसी रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन करना होता है।
सीडीओ विनोद कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में पीठासीन अधिकारी के रूप में तैनात महेंद्र प्रताप सिंह प्रधानाध्यापक खंड शिक्षाधिकारी घिरोर, नमन कुमार वरिष्ठ सहायक आर्यावर्त बैंक, हरिपाल सिंह प्रवक्ता मदन इंटर कॉलेज भोगांव, जगदीश सिंह पाल सहा. अध्यापक राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी, युगल किशोर पांडेय, मुन्ना बाबू पांडेय, मो. नईम अहमद सहा. अध्यापक खंड शिक्षाधिकारी किशनी, प्रमोद कुमार सहायक अध्यापक खंड शिक्षाधिकारी कुरावली, मलय पाठक सहायक अध्यापक जवाहर नवोदय विद्यालय भोगांव, रामतीर्थ सहा. अध्यापक इंद्रजीत शिक्षा सदन इंटर कॉलेज जोत, पंकज पांडेय सहा.अध्यापक एकरसानन्द इंटर कॉलेज मैनपुरी, शिवकुमार वरिष्ठ सहायक चित्रगुप्त महाविद्यालय सहित 22 कर्मी अनुपस्थित रहे हैं। कुमार ने बताया कि द्वितीय पाली में मुन्नालाल सहा. अध्यापक घाटम देव इंटर कॉलेज वाहनपुर पतारा, राकेश कुमार गुप्ता सहा. अध्यापक देवनागरी इंटर कॉलेज कुरावली, रईस मोहम्मद सहा. अध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय चतुरीपुर फरेंजी, देवकीनंदन प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय बिरसिंहपुर, दिर्गेश सिंह, अमित कुमार, राजू, रामप्रकाश मोर्या सहा. अध्यापक खंड शिक्षाधिकारी सुल्तानगंज, मनोज कुमार अमित कुमार खंड शिक्षाधिकारी कुरावली, मनोज कुमार मिश्रा प्रधानाध्यापक खंड शिक्षाधिकारी करहल, अखिलेश कुमार यादव सहा. अध्यापक महाकवि देव इंटर कॉलेज कुसमरा सहित 31 कर्मी द्वितीय सत्र से अनुपस्थित पाए गए हैं, वही सीडीओ विनोद कुमार ने बताया कि दूसरे दिन के प्रशिक्षण से 79 अनुपस्थित कार्मिकों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी जा रही है।

खबरें और भी हैं...