झारखंड में संकट बरक़रार : कोरोना के सबसे अधिक 10 एक्टिव मरीज रांची में

रांची (हि.स.)। झारखंड में कोरोना के सबसे अधिक राजधानी रांची में 10 एक्टिव मरीज हैं, जबकि राज्य में कुल 12 एक्टिव मरीज हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना का एक भी नया मरीज नहीं मिला है। राज्य में कोरोना के कुल चार लाख, 42 हजार, 558 मरीज सामने आ चुके हैं है। राज्य में कुल दो करोड़, 29 लाख, 3 हजार, 886 सैंपल की जांच की गयी है। कोरोना से चार लाख, 37 हजार, 215 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में पांच हजार, 331 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना से रिकवरी रेट 98.79 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है।

खबरें और भी हैं...