डीएम ने कलेक्ट्रेट में विभागवार की विस्तृत समीक्षा,दिए दिशा निर्देश

भास्कर समाचार सेवा

बुलंदशहर । सोमवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की वसूली की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई।जिलाधिकारी द्वारा वाणिज्य कर खनन आबकारी विद्युत स्टांप एवं निबंधन मंडी नगरीय निकायों की वसूली आदि की विभागवार विस्तृत समीक्षा करते हुए कहा कि सभी तहसीलदार विभागों द्वारा भेजी गई आर सी की वसूली हर हाल में अभियान चलाकर पूरी की जाए, विद्युत विभाग बकाया उपभोक्ता के बिल जमा कराएं अन्यथा की स्थिति में उनके कनेक्शन विच्छेदित किए जाएं, सभी अधिशासी अधिकारियो की जूम बैठक कर उन्हें अपनी-अपनी नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में वसूली की प्रगति सुधारने हेतु निर्देशित किया जाए।खनन विभाग अवैध खनन को पूरी तरह रोके एवं किसी भी दशा में जनपद में कहीं पर भी अवैध खनन न हो। सचल दलों के माध्यम से निरंतर निगरानी रखी जाए किसी भी दशा में कर चोरी करने वालों को बख्शा न जाए। उन्होंने आबकारी अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी ठेकों पर निरंतर चेकिंग की जाए किसी भी दशा में शराब की ओवररेटिंग न हो एवं राजस्व वसूली में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए सुनिश्चित किया जाए अवैध शराब जनपद में कहीं पर भी बिकने न पाए अभियान चलाकर इसे रोका जाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विवेक मिश्र प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी विनीता सिंह जिला आबकारी अधिकारी हुकुम सिंह,अधीक्षण अभियंता विद्युत आदि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...