
भास्कर समाचार सेवा मुरादनगर। हिंदू सम्राट व प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी के राज्य में गौ माता व बेसहारा गोवंश की दुर्गति के विषय में गौ सेवको ने ईओ अभिषेक कुमार नगर पालिका ब्लॉक प्रमुख राजीव त्यागी व नगरपालिका चैयरमैन चौधरी विकास तेवतिया मुलाकात कर समस्याओ का ज्ञापन सौंपा । इस मौके पर गौ सेवक गुलशन राजपूत ने मांगे रखते हुए लम्पी स्किन नामक बीमारी से पीड़ित गौवंशओ के लिए विधानसभा मुरादनगर में एक आइसोलेशन वार्ड बनवाने हेतु तथा गौशाला शहर व देहात में आश्रयहीन गौवंशओ की होनी वाली दुर्घटनाओं के, उपचार हेतु उपचार केंद्र बनवाने और बीमार व घायल गौवंश के उपचार हेतु नगर पालिका शासन से अलग बजट की मांग कर धन उपलब्ध करवाने का तथा मृत गौवंशओं के अंतिम संस्कार हेतु उपलब्ध करवाने के आदेश पारित करने व गौवंश से संबंधित समस्त सभी समस्याओं के निराकरण हेतु एक उच्च गौभक्त अधिकारी की नियुक्ति हेतु एक ज्ञापन दिया । ज्ञापन देने वालों में गौ सेवक विशाल बजरंगी जिला उपाध्यक्ष गौ रक्षा दल, गौ सेवक गुलशन राजपूत, नितिन शर्मा, कुलदीप शर्मा, कृष्णा त्यागी,अनुभव पंडित, गुरु दत्त शर्मा, पवन शर्मा आदि लोगों मौजूद रहे ।














