सिंगल विंडो सिस्टम पर मिलेंगे कोल्हू व केनके्रशर के लिए अस्थायी संयोजन

भास्कर समाचार सेवा
मेरठ। गन्ने की पिराई एवं केन क्रेशर सत्र आरम्भ होने के मद्देनजर पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के समस्त 14 जनपद मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, सम्भल, अमरोहा, रामपुर एवं बिजनौर के सभी किसानों के लिए वर्तमान में मीटर स्थापित कर झटपट योजना में एलएमवी-9 श्रेणी के अंर्तगत कोल्हू व केनक्रेशर के लिए अस्थायी संयोजन आॅनलाइन निर्गत किए जा रहे हंै।

प्रबंध निदेशक ने बताया, उपभोक्ता झटपट पोर्टल पर आॅनलाइन अस्थायी संयोजन के लिए आवेदन कर निर्धारित समय सीमा में संयोजन प्राप्त कर लाभांवित हो सकते हैं। कोल्हू, केनक्रेशर के अस्थायी संयोजनों मे पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से सिंगल विंडो सिस्टम के तहत झटपट योजना में कोल्हू, केनक्रेशर के अस्थायी संयोजन बिना किसी परेशानी के दिए जा रहे हैं। उन्होंने अपील की कि उपभोक्ता बिना वैध कनेक्शन अथवा बिजली चोरी से कोल्हू न चलाए। अस्थायी कनेक्शन लेकर ही कोल्हू, केनक्रेशर चलाए, ताकि भारी जुर्माने से बचा जा सके। कोल्हू, केनक्रेशर के संयोजनों की आकस्मिक जांच, विभाग द्वारा करायी जा रही है। आकस्मिक चेकिंग में बिना विद्युत कनेक्शन के कोल्हू, केनक्रेशर चलता पाए जाने पर एफआईआर दर्ज कराकर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

खबरें और भी हैं...